एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए सेल का एमडीआई से समझौता ज्ञापन

एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए सेल का एमडीआई से समझौता ज्ञापन

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ‘एमटीआई’ और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ‘एमडीआई’, गुडग़ांव ने 20 मई, को समझौता ज्ञापन ‘एमओयू’ पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में हुआ यह समझौता, सेल में भविष्य की कमान संभालने वाले लीडर्स को तैयार करने के उद्देश्य से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम्स पर मिलकर काम करने के लिए किया गया है।
यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक इस्तेमाल के साथ जोड़ेगी। इसके तहत कस्टमाइज्ड लीडरशिप प्रोग्राम्स, रणनीति और इनोवेशन पर आधारित लर्निंग इंटरवेंशन, मापने योग्य व्यावसायिक प्रभाव के लिए ‘एक्शन लर्निंगÓ, ओवरसीज लर्निंग प्रोग्राम, संयुक्त रिसर्च व कंसल्टिंग और कंपनी के अधिकारियों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए केस स्टडीज शामिल होंगे। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेज के साथ तालमेल बिठाते हुए संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना है। इस एमओयू पर सेल एमटीआई के कार्यपालक निदेशक संजय धर और एमडीआई की प्रोफेसर सुमिता राय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह और सेल तथा एमडीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

#Executive_Education_Programme #Bhilai_Steel_Plant

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *