सर्व धर्म सेवा संस्था को बीएसपी मेन हॉस्पिटल ने किया सम्मान

सर्व धर्म सेवा संस्था को बीएसपी मेन हॉस्पिटल ने किया सम्मान

भिलाई। सामाजिक सेवा और मानवता के कार्यों में पिछले 21 वर्षो से निरंतर सक्रिय सर्वधर्म सेवा संस्था को एक और महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत संचालित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (JLNH&RC) द्वारा संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश खांडवे तथा उनकी संस्था के पूरी टीम को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

चिकित्सालय प्रबंधन एवं चिकित्सक दल ने संस्था द्वारा समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, आपदा राहत सहयोग तथा देहदान-अंगदान के प्रति जनजागरूकता जैसे कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बताया।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सर्व धर्म सेवा संस्था समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग, दवाइयों की उपलब्धता, अंगदान – देहदान, अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण हेतु सहयोग तथा विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाज के लिए सराहनीय योगदान दे रही है। संस्था के इन कार्यों से अनेक जरूरतमंद लोगों को राहत और नया जीवन मिला है।

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. उदय कुमार द्वारा यह प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने संस्था के समर्पण, सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पूरी संस्था की टीम और समाज के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी संस्था समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक प्रतीक भोई, मार्गदर्शक व संरक्षक श्री वीरेंद्र सतपथी , श्रीमती शहाना कुरैशी, , सुरेश खांडवे , राकेश रत्नाकर , घनश्याम पांडे , रघुवंश सैनी , बेखराम साहू , शिवाकांत गिरी, श्रीमती अरुणा शर्मा तथा मुख्य नगर प्रशासक श्री उत्पल दत्ता जी व श्री राघवेंद्र कुमार गर्ग ( DGM स्टेट) भी उपस्थित थे।

#Sarv_Dharma_Seva_Sanstha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *