अम्बिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप शिविर, 200 लाभान्वित

अम्बिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप शिविर, 200 लाभान्वित

अम्बिकापुर। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्मा, अंबिकापुर में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण नीतियों, छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को स्टार्टअप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, शासन द्वारा उपलब्ध अनुदान, कर छूट, वित्तीय सहायता एवं अन्य रियायतों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

इस जागरूकता शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं भावी उद्यमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं शासकीय सहयोग की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक संदीप पन्ना का विशेष योगदान रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. रॉबिन थॉमस, निर्विकार गौतम, पीयूष राय तथा स्टार्टअप सेल प्रभारी पूजा पात्रे ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर एवं नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

#AmbikapurEngineeringCollege #Startup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *