हाइटेक का कैंसर विभाग और मजबूत, कैंसर सर्जन डॉ सिकरवार जुड़े

हाइटेक का कैंसर विभाग और मजबूत, कैंसर सर्जन डॉ सिकरवार जुड़े

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल का कैंसर विभाग और मजबूत हो गया है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ सनी सिकरवार भी इस टीम में जुड़ गए हैं। डॉ सिकरवार ने मेडिकल कॉलेज रायपुर के क्षेत्रीय कैंसर केन्द्र से अपना करियर प्रारंभ किया। इसके बाद वे रायपुर के ही श्रीनाथजी अस्पताल से सम्बद्ध हुए। वे विभिन्न अस्पतालों से ऑनकॉल सर्जन के रूप में भी सम्बद्ध हैं। डॉ सिकरवार मूल रूप से एक मैक्सिलोफेशियल सर्जन हैं जो मुंह, ग्रीवा एवं गर्दन के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उल्लेखनीय है कि अंचल के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ डॉ अनंत केकरे भी हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल से संबद्ध हैं।

#Hitek_Hospital #Dr_Sunny_Sikarwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *