यह है भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग, इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल
नई दिल्ली। भारत में छोटी-बड़ी कई सुरंगें मौजूद हैं, जो पहाड़ों का सीना चीरकर रास्ते आसान बनाती हैं। कहीं इनके भीतर से ट्रेन गुजरती है तो कभी सड़कों से होकर भारी भरकम वाहन। कई बार आपने भी सुरंगों की यात्रा की होगी। पर क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी सुरंग पीरपंजाल के पहाड़ों में है? यह सुरंग इंजीनियरिंग का एक बेमिसाल नमूना है और जम्मू-कश्मीर की वादियों में स्थित है।
भारत की सबसे लंबी सुरंग का खिताब जम्मू-कश्मीर स्थित ‘पीर पंजाल रेलवे सुरंग’ के पास है। इसे ‘बनिहाल-काजीगुंड रेलवे सुरंग’ के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला में बनी यह सुरंग भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसकी लंबाई लगभग 11.21 किलोमीटर है। यह सुरंग जम्मू क्षेत्र के बनिहाल को कश्मीर घाटी के काजीगुंड से जोड़ती है, जिससे यात्रा सुगम और बारहमासी हो गई है।
अगर देश की पांच सबसे लंबी सुरंगों की सूची पर नजर डालें, तो पहले पायदान पर पीर पंजाल रेलवे सुरंग (11.21 किमी) ही आती है। इसके बाद दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर की ही ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग’ (चेनानी-नाशरी) है, जिसकी लंबाई करीब 9.028 किलोमीटर है। तीसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश की सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘अटल सुरंगÓ आती है, जिसकी लंबाई लगभग 9.2 किलोमीटर है। इस सूची में चौथे स्थान पर तिरुवनंतपुरम पोर्ट सुरंग (लगभग 9 किलोमीटर) और पांचवें स्थान पर बनिहाल-काज़ीगुंड सड़क सुरंग (8.45 किलोमीटर) शामिल हैं। ये सभी सुरंगें भारत की आधारभूत संरचना की मजबूती और आधुनिकता की पहचान हैं।
#PirPanjalRailwayTunnel #LongestTunnel












