महिलाओं ने दिखाई ऐसी बेरहमी कि कांप उठेगी रूह
गरियाबंद। अपनी सखियों के चाल-चरित्र को लेकर लगातार छींटाकशी और भद्दी टिप्पणियों का ऐसा खौफनाक अंजाम होगा, यह उसने सोचा नहीं था। दो सहेलियों ने मिलकर तीसरी को न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसके गुप्तांग में मिर्च भर दिया। सहेली ने तड़प तड़प कर जा दे दी। तीनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार भी हैं।
मैनपुर विकासखंड के गरिबा गांव की सुमित्रा शराब के नशे में गांव की दो महिलाओं सुगतिन और ईतवारिन के चरित्र को लेकर टिप्पणी करती थी। तीनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। सुमित्रा सुगतिन और इतवारिन के चरित्र पर लगातार कमेंट करती थी। पहले तो दोनों महिलाओं ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन इसके बाद भी कमेंट्स नहीं रुके तो दोनों महिलाओं ने हदें पार करते हुए वो किया जिसे देखने के बाद हर किसी का दिल दहल उठा।
पुलिस के मुताबिक गांव वाले बताते हैं कि पहले तीनों के बीच काफी लगाव था, लेकिन कुछ समय पहले आरोपी महिलाओं की मृतका से अनबन हो गई। इसके बाद से ही मृतक आए दिन दोनों महिलाओं को देखने पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती थी।
इसका दोनों महिलाओं की मानसिक स्थिति पर असर पड़ा। दोनों ने सुमित्रा से बदला लेने की ठानी। वे सुमित्रा के घर पहुंची जो खेत के बीच में ही सुनसान इलाके में था। उसे घर पर अकेला पाकर दोनों ने पहले मारपीट की। इसके बाद जब वह बेसुध हो गई तो उसके निजी अंगों में मिर्च पाउडर और ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।
इस बेरहमी से सुमित्रा दर्द से चीखने लगी। आरोपी महिलाओं का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। दोनों ने मिलकर दर्द में तड़पती महिला को डंडों से पीटा और आखिर में उसके सीने पर कई गंभीर वार किए। सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के सरपंच दिनाचंद्र मरकाम ने थाना को जानकारी दी. थाना प्रभारी और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया.इसके बाद पंचनामा बनाने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
#ChilliinPrivateParts #Murder












