राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शर्मिला धनखड़ ने जीता स्वर्ण, बिंदिया ने जीता कांस्य
रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़, तथा भारोत्तोलन में कांस्य जीतने वाली बिंदिया रानी को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शर्मिला ने अपने अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वित्त मंत्री ने महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारत की होनहार खिलाड़ी बिंदियारानी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि बिंदियारानी देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है। बिंदियारानी देवी की यह सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का उत्साह प्रदान करेगी।
#Common_Wealth_Games_2026












