उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर, ये है मामला

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर, ये है मामला

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगम बाग क्षेत्र में 16 अवैध बिल्डिंगों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है जो कि महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर है। महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार के पास कार्रवाई हुई है। यह प्रॉपर्टी उज्जैन विकास प्राधिकरण की है, जिसे 30 वर्ष की लीज पर आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। बावजूद इसके यहां धर्म विशेष के लोगों ने नियम विरुद्ध इसका व्यावसायिक उपयोग किया।

लीज समाप्ति के बाद लीज का नवीनीकरण नहीं हो सका। जब उज्जैन विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिए तो संबंधित लोग न्यायालय पहुंच गए। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद अवैध अतिक्रमण पर अब यह कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार की सुबह 9 बजे शुरू हुई कार्रवाई में किसी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला । दरअसल, यहां पिछले एक वर्ष के भीतर इसी प्रकार 42 बिल्डिंग को जमीदोंज किया गया था, तब जरूर विरोध हुआ था। आज कार्रवाई शांतिपूर्ण चल रही है। यहां 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। जिनमें सीएसपी, टीआई और जवान मौजूद हैं। वहीं, करीब 100 की संख्या में प्रशासन का भी अमला भी मौजूद है। जिसमें विकास प्राधिकरण CEO, नगर निगम की टीम, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी , निगमकर्मी शामिल है।

#Ujjain_Mahakaleshwar_Temple #Bulldozer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *