वैकल्पिक खरीफ फसल लेने वाले किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 15 हजार

वैकल्पिक खरीफ फसल लेने वाले किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 15 हजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप को मंजूरी दी है। साथ ही खरीफ फसलों में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी रागी तथा कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की आदान सहायता राशि देने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद् ने खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप को मंजूरी दी है। राज्य सरकार द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने तथा धान पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के उद्देश्य से धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसलें लेने वाले किसानों एवं दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी तथा कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15,000 रुपये की आदान सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

इस योजना का लाभ एकीकृत किसान पोर्टल, एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर दिया जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश में दलहन-तिलहन एवं अन्य वैकल्पिक फसलों का रकबा बढ़ेगा, किसानों को बेहतर आय प्राप्त होगी साथ ही कृषि क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

#Krishak_Unnati_Yojana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *