बिना यूपीएससी क्रैक किए भी बन सकते हैं आईपीएस अधिकारी, जानें कैसे
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर IAS या IPS बनना हर किसी का सपना होता है। पर UPSC दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग इस परीक्षा को दिलाते हैं पर सफलत गिनती के लोगों को ही मिलती है। UPSC की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पर एक तरीका और है जिससे आप यूपीएससी की परीक्षा दिलाए भी आईपीएस अफसर बन सकते हैं। (Display pic shutterstock)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा दिए बिना भी राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC) परीक्षा और प्रमोशन (पदोन्नति) के माध्यम से आईपीएस (IPS) अधिकारी बना जा सकता है। हर साल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में खाली पदों का एक निश्चित हिस्सा (लगभग एक-तिहाई) राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोट करके भरा जाता है। इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
1. राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC) परीक्षा पास करना। आपको अपने राज्य की PSC परीक्षा (जैसे CG PSC) पास करनी होगी। इस परीक्षा को अच्छे रैंक से पास करने पर आपको डिप्टी एसपी (Deputy Superintendent of Police – DySP) या एसीपी (ACP) का पद मिलता है।
2. सेवा काल और अनुभव : DySP के रूप में आपको राज्य पुलिस बल में बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ सेवा देनी होती है। राज्य पुलिस सेवा (SPS) से आईपीएस कैडर में प्रमोट होने के लिए आमतौर पर 8 से 15 साल का समय लगता है। यह समय राज्य और उपलब्ध वैकेंसी पर निर्भर करता है।
3. आईपीएस कैडर में प्रमोशन की शर्तें – प्रमोशन के समय उम्मीदवार की उम्र 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। आपके काम का प्रदर्शन (Performance Evaluation) और ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरह साफ होना चाहिए। राज्य सरकार योग्य अधिकारियों के नामों की सूची यूपीएससी (UPSC) और गृह मंत्रालय को भेजती है, जहां से अंतिम मुहर लगने के बाद आपको आईपीएस का कैडर सौंप दिया जाता है।
4. राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा देकर सब-इंस्पेक्टर (SI) बना जा सकता है। इस रास्ते में समय काफी अधिक लगता है। एसआई से प्रमोट होकर आप पहले इंस्पेक्टर, फिर डीएसपी बनेंगे, और यदि आपकी उम्र और सर्विस रिकॉर्ड अनुमति देते हैं, तो करियर के अंतिम पड़ाव पर आप आईपीएस पद तक पहुंच सकते हैं।
#UPSC #PSC #IPS_Award












