पुजारी के प्यार में अंधी हो गई पत्नी, फिर कर दिया ये कांड

पुजारी के प्यार में अंधी हो गई पत्नी, फिर कर दिया ये कांड

मंडला। एक शादीशुदा महिला को मंदिर पुजारी से प्यार हो गया। फिर पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने ऐसी चाल चली कि रिश्ते शर्मसार हो गए। इस पुजारी से उसके पति ने उसकी जान पहचान तब करवाई थी जब दोनों मंदिर गए थे। और फिर वैलेंटाइन डे की रात पत्नी ने पुजारी केसाथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगा दिया।

14 फरवरी को कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा खुद मौके पर पहुंचे और विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। एसडीओपी निवास पीएल वालरे के मार्गदर्शन में टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय की टीम ने तेजी से जांच शुरू की।
शुरुआत में मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उसके पति पर हमला किया। उसने खुद को भी डरा-सहमा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को कहानी में कई विरोधाभास नजर आए। कॉल डिटेल और घटनास्थल के साक्ष्यों ने शक की सुई घर के भीतर ही घुमा दी।
पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर सुमित को रास्ते में रोकने की योजना बनाई। पहले उसे घायल अवस्था में सहारा देने का बहाना बनाया गया, फिर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए घटनास्थल की स्थिति भी बदली गई।
जांच में यह भी सामने आया कि सूर्यकांत से जमुना की पहचान स्वयं सुमित ने ही कराई थी। सूर्यकांत पास के मंदिर में पुजारी का काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया। जब सुमित को इस बात की भनक लगी तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ गया, जो आखिरकार हत्या की साजिश तक पहुंच गया।
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की भी बरामदगी की गई है।

#PujariLover #MandlaMurderCase

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *