डॉ डीपी देशमुख को अंतर्राष्ट्रीय "ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवार्ड 2026"

डॉ डीपी देशमुख को अंतर्राष्ट्रीय “ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवार्ड 2026”

भिलाई। समता साहित्य अकादमी भारत द्वारा हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में भिलाई के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ डीपी देशमुख को उनके दीर्घकालीन सहित्य साधना के अंतर्राष्ट्रीय “ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवॉर्ड 2026” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान वर्धा के पूर्व सांसद रामदास तादस,  कर्नल व्ही. के. पोखरियाल हैदराबाद,पद्मश्री अशोक कुमार हालदार, मालदा पूर्वी बंगाल, प्रो डॉ माया देवी विभागाध्यक्ष हिंदी ओसमानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ डीएस टंडेकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुरेश ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुलतान बाजार हैदराबाद में सम्पन्न हुआ।

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कला, साहित्य, रंगमंच, संगीत, फ़िल्म, स्पोर्ट्स, समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए देश के 10 विशिष्टजनों को अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया एवं विभिन्न प्रदेश के लगभग 50 प्रतिभाओं को विभिन्न विधाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
समता साहित्य अकादमी दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ डीपी देशमुख की उपलब्धि पर समिति के महासचिव डॉ गिरधर चंद्रा, डॉ कृष्ण कुमार पाटिल, डॉ सुरेश तिवारी, विजेंद्र वर्मा, डॉ कल्याण साहू, सीआर ठाकुर, नीता देशमुख, संगीत वर्मा , आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

#Dr_DP_Deshmukh #Felicitation #Samta_Sahitya_Academy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *