इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को केवल यौन समस्या समझने की भूल न करें

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को केवल यौन समस्या समझने की भूल न करें

नई दिल्ली। पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या उम्र बढ़ने के साथ आम देखने को मिलती है। हालांकि, कई मामलों में रक्त वाहिकाओं की खराब स्थिति भी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसे लक्षण का कारण बन सकती है। यही वजह है कि इस समस्या को केवल यौन समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जिन पुरुषों को ईडी की समस्या होती है उनको आने वाले समय में हृदय रोग, हार्ट अटैक और इससे जुड़ी समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है।

पुरुषों के जननांग में तनाव के लिए उस जगह तक पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंचना जरूरी होता है। यदि धमनियां पतली और कठोर होने लगती हैं (एथेरोस्क्लेरोसिस), तो इससे रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है। जिससे ईडी की समस्या शुरू हो सकती है। यही प्रक्रिया हृदय धमनियों में भी होती है, जिससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज CAD का जोखिम बढ़ जाता है। यूरोपियन हार्ट जनरल के अनुसार पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की धमनियां हृदय की धमनियों की अपेक्षा काफी पतली होती हैं। इसी वजह से उनमें रुकावट के संकेत पहले दिखाई देते हैं। साथ ही, कई बार पुरुषों में ईडी के लक्षण हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी के दो से पांच साल पहले ही दिखाई देने लगते हैं। यही वजह है कि लगातार ईडी के कारण पुरुषों को भविष्य में हार्ट रोग का जोखिम बढ़ जाता है।

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार जिन पुरुषों में ED होती है, उनमें भविष्य में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का खतरा अधिक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में बिना किसी स्पष्ट मनोवैज्ञानिक कारण के अचानक ईडी की समस्या हो जाए, विशेष रूप से 40 वर्ष की उम्र के बाद, तो उसे केवल यौन समस्या न मानकर हृदय की जांच भी करवानी चाहिए। कई बार व्यक्ति को सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षण आने से पहले ही ईडी दिखाई देने लगती है।

एनसीबीआई के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर धमनियों को नुकसान पहुंचाता है जिससे रक्त प्रवाह कम हो सकता है। इससे पुरुषों को ईडी और हृदय रोग दोनों का खतरा बढ़ता है।

एनआईएच के अनुसार अनियंत्रित ब्लड शुगर नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। डायबिटीज वाले पुरुषों में ईडी का जोखिम सामान्य लोगों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। जो उनके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

#Erectile_Dysfunction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *