तीन साल की बच्ची का चचेरे भाई ने किया रेप, पिता को भी धमकाया
पटना। लड़कियां अब घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं। पटना के बाढ़ अनुमंडल में सालिमपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 3 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग चचेरे भाई पर ही दुष्कर्म का आरोप है। स्थानीय नेता सूरज कुमार बंटी ने बताया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी चचेरा भाई उसे पास के एक धर्मशाला में ले गया, और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग के पिता के साथ मारपीट भी की गई। उसे मामला दबाने के लिए कहा गया। मगर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सालिमपुर थाने की महिला पुलिस रात 10 बजे नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची। बच्ची की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। जानकारी मिली है कि सालिमपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
#CousinRape #ChildRape












