डॉ कुरैशी के “ट्री ट्रिमिंग शीयर विद लॉक” को मिला पेटेंट
कुरुद। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के प्रोफेसर डॉ. ए. कुरैशी को उनके अभिनव कृषि उपकरण के लिए भारत सरकार द्वारा डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। डॉ. कुरैशी एवं उनकी टीम द्वारा विकसित “ट्री ट्रिमिंग शीयर विद लॉक” नामक उपकरण का डिज़ाइन पंजीकृत किया गया है, जो वृक्षों की छंटाई को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाता है। यह उपकरण विशेष रूप से फलोद्यान एवं बागवानी किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा श्रम लागत में कमी लाने के साथ कार्य दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा।
अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नवाचार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के विस्तार को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी संस्थान किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी अनुसंधान कर क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करता रहेगा।
डॉ. कुरैशी की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे कृषि अनुसंधान एवं नवाचार को नई गति मिलेगी तथा किसानों को उन्नत, सुरक्षित और किफायती उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
#TreeTrimmingShear #Patent












