इंटेक चैप्टर का वृक्षों के महत्व पर चर्चा व पोस्टर स्पर्धा संपन्न

इंटेक चैप्टर का वृक्षों के महत्व पर चर्चा व पोस्टर स्पर्धा संपन्न

भिलाई। इंटेक के दुर्ग भिलाई चैप्टर द्वारा वृक्षों के महत्व पर चर्चा तथा राष्ट्रीय पोस्टर चित्रकला स्पर्धा का चैप्टर स्तरीय आयोजन आज आमदी विद्यापीठ, हुडको में संपन्न हुई l इस आयोजन में में दुर्ग-भिलाई के 8 स्कूलों के विद्यार्थी व शिक्षक तथा इंटेक के सदस्य शामिल हुए l इस आयोजन की मुख्य अतिथि वनस्पति विज्ञानी डॉ उमा गुप्ता ने मनुष्य के जीवन में वृक्ष के महत्व को समझते हुए प्रत्येक विद्यार्थी से हर वर्ष में एक पेड़ लगाने का आव्हान किया l

इंटेक चैप्टर का वृक्षों के महत्व पर चर्चा व पोस्टर स्पर्धा संपन्न

उन्होंने कहा कि वृक्षों से उत्सर्जित ऑक्सीजन ही मानव सहित सभी जीव-जंतुओं को प्राणमय बनाए रखती है l शिक्षाविद् डॉ डी एन शर्मा ने वनांचल में आदिवासियों के वृक्षों पर सामाजिक-आर्थिक व सांस्कृतिक निर्भरता की चर्चा करते हुए बताया कि आदिवासी वृक्षों की न केवल पूजा करते हैं बल्कि वे उनके सबसे बड़े रक्षक भी है l पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रजनी नेलसन ने वृक्षों के सामरिक महत्व को बतलाया l विद्या निकेतन की प्राचार्या माधुरी कलशकर ने हिन्दू ग्रंथों के चुनिंदा श्लोकों के माध्यम से पेड़ों की महिमा स्थापित की l
आरंभ में इंटेक की संयोजक डॉ हंसा शुक्ला ने इंटेक का परिचय देते हुए वृक्षों के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला l परिचर्चा के पश्चात राष्ट्रीय पोस्टर चित्रकला स्पर्धा के अन्तर्गत भिलाई-दुर्ग के 8 स्कूलों के 72 विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाएँ और वृक्षों के महत्व पर अपने विचार लिखें l डीपीएस भिलाई, आमदी विद्या निकेतन हुडको, एंजेल वेली स्कूल, तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय दुर्ग, खालसा स्कूल दुर्ग, शारदा स्कूल रिसाली, मां शारदा स्कूल से-9 व सुभाष विद्या मंदिर के प्रतिभागी इसमें शामिल हुए l इस अवसर पर आमदी शिक्षा समिति के अध्यक्ष दीपक रुद्र, लक्ष्मी नाग, चित्रकार डा सुनीता वर्मा, विश्वास तिवारी, के के गुप्ता, मनोरमा पांडे, स्मृति शर्मा, नीरू जैन, शांतनु, श्वेता पदमशाली, गौरी शर्मा, सुमिता सिंह, हर्षिता सालेम विशेष रूप से उपस्थित रहे l

#INTACH #PosterCompetition

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *