हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में 10 जुलाई को जिला स्तरीय मेगा रोजगार मेला
दुर्ग। युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवीन प्रशासनिक भवन, पोटियाकला, दुर्ग में किया जाएगा।

इस मेगा रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 2500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, मुथूट फाइनेंस, एडको, क्वेस, रैंडस्टेड, जीनस, ड्रूल्स, एबिस, हीरा, स्काई ऑटोमोबाइल, शिवनाथ ग्रुप, स्क्वेयर सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य व्यावसायिक योग्यताधारी अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों के लिए ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस रोजगार मेले में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का पंजीयन शुल्क अथवा अन्य शुल्क देय नहीं होगा।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तैयार किए गए विशेष पेम्फलेट में रोजगार मेले का स्थल, रिक्तियों का विवरण तथा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप डाउनलोड करने हेतु क्यूआर कोड (QR Code) की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगी।
मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे—
1. बायोडाटा (Resume) की 02 प्रतियां
2. शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की 02 प्रतियां
3. रोजगार पंजीयन कार्ड
4. आधार कार्ड
5. पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो
अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पूर्व पंजीयन के लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निम्न लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं—
पूर्व पंजीयन लिंक : https://forms.gle/hVqZzP3ZkySRMHGA8
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in तथा Chhattisgarh Rojgar App का उपयोग कर सकते हैं।
संपर्क हेतु मोबाइल नंबर:
8120751111, 9669018777, 7000397968
#Job_Fair_Durg












