दुर्ग साइंस कालेज में रासेयो स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली
दुर्ग। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के द्वारा शासकीय वीवायटी पीजी कॉलेज परिसर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘नशा मुक्ति’विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रा.से.यो. के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय रूप से जागरूकता रैली और नारा, निबंध लेखन प्रतियोगिता का संचालन किया।
कार्यक्रम की भव्य शुरुआत एक जागरूकता रैली के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने हाथों में नशा विरोधी संदेशों वाली तख्तियां लेकर कॉलेज परिसर के भीतर रैली निकाली और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद नारा लेखन , पोस्टर प्रतियोगिता , तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने नशा मुक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक नारे लिखे।
यह पूरा कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ. मीना मान कार्यक्रम अधिकारी (छात्रा इकाई) और प्रो. तरुण साहू कार्यक्रम आधिकारी (छात्र इकाई) तथा डॉ सुमित अग्रवाल (वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। रा.से.यो. की स्वयंसेविका—राधिका साहू, रोशनी द्विवेदी, मुस्कान, नीता, नंदिनी, देवांशी, पद्मिनी और स्वयंसेवक—मोहम्मद आदिल, अनुभव झा, युवराज यादव एवं भाग्यांशु विश्वकर्मा ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
कॉलेज के प्राध्यापको ने एनएसएस के इस प्रेरणादायक प्रयास की सराहना की।

#VYTPG_College #NSS












