कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा गोष्ठी

कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा गोष्ठी

राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ (वूमेन सेल) एवं जिला स्तरीय विशाखा समिति, राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं परामर्श जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक संतुलन को प्रोत्साहित करना तथा परामर्श और महिला सुरक्षा तंत्र की जानकारी प्रदान करना था।

कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा गोष्ठी

कार्यक्रम में विशाखा समिति की अध्यक्ष एडवोकेट शारदा तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा, “मानसिक रूप से सशक्त महिला ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती है। कानूनी जागरूकता और संस्थागत सहयोग सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण की आधारशिला है।” समिति की सदस्य एडवोकेट कुसुम दुबे ने अपने संबोधन में कहा, “प्रत्येक छात्रा को अपने अधिकारों और शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी होना आवश्यक है। गरिमा और सम्मान बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रचना पाण्डेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला प्रकोष्ठ एवं आंतरिक सहायता तंत्र छात्राओं को सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।” कार्यक्रम से छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य, महिला अधिकारों एवं संस्थान में उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उनमें आत्मविश्वास और भावनात्मक दृढ़ता का विकास हुआ।

कार्यक्रम में संयोजक प्रीति इंदोरकर, एनएसएस प्रभारी विजय मानिकपुरी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

#MentalHealth #ConfluenceCollege

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *