छत पर उगाएं सब्जी तो तपती धूप में भी ठंडा रह सकता है घर

छत पर उगाएं सब्जियां तो तपती धूप में भी ठंडा रह सकता है घर

ग्रीष्म, विशेषकर नौतपा को मात देने के लिए क्या क्या नहीं करते। कूलर से लेकर एसी तक, छत पर सफेदा, टारफेल्टिंग सबकुछ करने के बाद भी घर ठंडा नहीं होता। बल्कि 11-12 बजते ही घर भट्ठी की तरह तपने लगता है। पर इसका एक आसान सा हल भी है। यदि घर की छत पर गमले में सब्जियां उगा दी जाएं तो ये न केवल धूप को कंक्रीट तक पहुंचने से रोक सकती हैं बल्कि घर पर ही ताजा आरगेनिक सब्जियां उपलब्ध करा सकती है।

जयपुर के प्रतीक तिवारी ने ऐसा करके भी दिखाया है। प्रतीक तिवारी ने जब अपने घर की छत पर आर्गेनिक सब्जियां उगाने का एक छोटा सा प्रयोग किया, तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह होम डेकोर का सबसे बड़ा रेवोल्यूशन बन जाएगा। उनके इस ‘हर घर आर्गेनिक’ आइडिया ने न सिर्फ घरों को ठंडा किया, बल्कि मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी अपना मुरीद बना लिया। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए इसे भविष्य की जरूरत बताया है।
दरअसल ‘पोर्टेबल रूफटॉप गार्डनिंग’ तकनीक बिना किसी तोड़-फोड़ के आपकी छत को एक चलते-फिरते खेत में बदल देती है। यह सिस्टम खास तरह के लीक-प्रूफ कंटेनर्स पर काम करता है, जिससे सीलन का खतरा न रहे। स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम और बूंद-बूंद पानी देने वाली ‘ड्रिप इरिगेशन’ तकनीक होती है। यह हरी-भरी परत सूरज की सीधी तपिश को कंक्रीट तक पहुंचने से रोकती है और घर ठंडा रहता है।

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में हीटवेव की समस्या लगातार बढ़ रही है। आनंद महिंद्रा ने इस लाइफस्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि इन इनोवेटर्स ने अपनी जीवनशैली बदलकर ऐसे घर बनाए हैं जो ठंडे, अधिक टिकाऊ और इतने प्रोडक्टिव हैं कि वे अपना भोजन स्वयं उगा सकते हैं। भविष्य में अपनी छतों को इसी तरह के ग्रीन और कूलिंग जोन में बदलने की सबसे ज्यादा जरूरत होगी।

#Navtapa #Summer_Heat #Roof-top-garden

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *