कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में युवा जागरूकता हेतु बजट संवाद कार्यक्रम

कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में युवा जागरूकता हेतु बजट संवाद कार्यक्रम

राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के अंतर्गत “बजट चर्चा कार्यक्रम” का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराना तथा उन्हें आर्थिक नीतियों के प्रति जागरूक बनाना था।

विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में बजट प्रावधानों पर उत्साहपूर्वक चर्चा की। “थिंक स्मार्ट एंड आंसर फास्ट” की थीम के माध्यम से उन्हें त्वरित एवं तार्किक उत्तर देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्री विजय मानिकपुरी ने बताया कि “युवा वर्ग यदि बजट और आर्थिक नीतियों को समझेगा, तो वह समाज और राष्ट्र निर्माण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेगा।” इस मेगा क्विज प्लेटफॉर्म से जुड़कर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की पहल में भी सहभागिता की। इस गतिविधि से विद्यार्थियों की वित्तीय साक्षरता, विश्लेषणात्मक क्षमता और संप्रेषण कौशल में वृद्धि हुई। प्राचार्या डॉ. रचना पांडेय ने कहा, “बजट राष्ट्र के विकास की दिशा तय करता है। विद्यार्थियों को इसकी गहन समझ होना आवश्यक है।” कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चार समूहों—ग्रुप 1 (कृषि) में चंदन, भोलेशंकर, खिलेश्वरी, टीकेश्वरी, क्षमा, युक्ता, खोमेश्वरी, रीना; ग्रुप 2 (स्वास्थ्य) में सुस्मिता, वैशाली, यज्ञ, अनामिका, दीक्षा, गायत्री, निधि साहू; ग्रुप 3 (शिक्षा) में रोहिता, एवन, निकिता, हेमा, पुरुषोत्तम, उज्जवल, नेहा यादव, कौशल्या; तथा ग्रुप 4 (सुरक्षा) में अशोक, नेहा लकड़ा, मीनाक्षी, नम्रता, हेमंत, लीना में विभाजित कर विभिन्न क्षेत्रों के बजट प्रावधानों पर चर्चा कराई गई। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक सहभागिता के साथ हुआ तथा विद्यार्थियों में आर्थिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ किया गया।

#ConfluenceCollege

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *