राजनांदगांव में क्रिकेट अकादमी के लिए पांच एकड़ भूमि का आवंटन
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में राजनांदगांव में खेल सुविधाओं के विकास की योजना को सहमति प्रदान की गई। इसके तहत राज्य के पश्चिमी छोर पर स्थित इस जिले में आधुनिक खेल मैदान का विकास किया जाएगा। साथ ही क्रिकेट अकादमी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए रियायती दर पर भूमि प्रदान करने की भी सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंत्रिपरिषद द्वारा राजनांदगांव में आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी के निर्माण हेतु जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजनांदगांव को सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा के नाम पर दर्ज भूमि में से 5 एकड़ भूमि को रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
#Rajnandgaon_Cricket_Academy












