लैंगिक समानता को समर्पित रहा गल्र्स कॉलेज का महिला दिवस
दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में विशाखा समिति एवं महिला सेल के तत्वावधान से प्राचार्य के मार्ग निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ रंजना श्रीवास्तव ने बताया कि लैंगिक समानता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को अपनी सफलता का जश्न मनाने का यह दिन है।
संयोजक डॉ रेशमा लाकेश ने इस वर्ष की थीम ‘गिव टू गेन’ की चर्चा की। उनके अनुसार यह अभियान उदारता और सहयोग की मानसिकता को प्रोत्साहित करता है, साथ ही ये एक वैश्विक पहल है जिसमे योगदान देने का अह्वाहन किया गया है। ये दान, ज्ञान, शिक्षा, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, धन आदि हो सकता है।
उच्च न्यायालय, बिलासपुर की अधिवक्ता सुश्री शहरीन सिद्दीकी ने विशाका समिति और कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ सुषमा यादव, डॉ यशेश्वरी ध्रुव, डॉ मोनिया राकेश सिंह, श्रीमती ज्योति भरणे ने महिला के समानता, अधिकार, स्थिति, कानून आदि पर अपने विचार रखे।
छात्राओं में सुश्री आर्या अवस्थी, लुबना आलम ने कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएँ प्रस्तुत किया एवं उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वंदना बंजारे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
#Girls_College_Durg #Womens_Day












