बिहान : ग्राम कटोरा की संतोषी मूर्ति निर्माण कर परिवार को बना रहीं सशक्त

बिहान : ग्राम कटोरा की संतोषी मूर्ति निर्माण कर परिवार को बना रहीं सशक्त

रायपुर। हुनर को अवसर और आर्थिक सहयोग मिले तो वह आजीविका का मजबूत आधार बन सकता है। कोरिया जिले के ग्राम कटोरा निवासी श्रीमती संतोषी प्रजापति अपने मूर्ति निर्माण के हुनर को बिहान की मदद से आगे बढ़ा रही हैं। पांच लाख रुपये का ऋण लेकर वे परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न प्रकार की मूर्तियों का निर्माण कर रही हैं।

श्रीमती संतोषी प्रजापति वर्ष 2019 में बिहान के अंतर्गत मां ज्वाला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने काम को विस्तार देने का अवसर मिला। ऋण की सहायता से उन्होंने मूर्ति निर्माण के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इस कार्य में उनके पति श्री धनेश्वर प्रसाद, दोनों देवर और देवरानी भी सहयोग करते हैं। परिवार के सदस्य मिलकर मूर्तियों का निर्माण करते हैं।

श्रीमती प्रजापति बताती हैं कि मूर्ति निर्माण से उन्हें वर्ष भर में अच्छा लाभ मिल रहा है। परिवार के सामूहिक प्रयास और बिहान से मिले सहयोग से यह काम उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव भैय्या के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। आर्थिक सहयोग के साथ उनके हुनर को बाजार भी मिल रहा है।

संतोषी प्रजापति की पहल दर्शाती है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मिलने वाला सहयोग ग्रामीण महिलाओं के कौशल को उद्यमिता में बदलने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक बन सकता है।

#Bihan #Clay_Art

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *