सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में विशाल प्रतिमा के 16 साल पूर्ण

सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में विशाल प्रतिमा के 16 साल पूर्ण

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में माता जी की विशाल प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को 15 फरवरी को दिनाँक अनुसार 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष आयोजन आयोजित किया गया। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर के 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष आयोजन रखा गया है।
समिति के विजय गुप्ता पिंकी ने बताया कि प्रातः 9 बजे मन्दिर के मुख्य पुजारी सुनील पांडेय द्वारा माता जी का विभिन्न औषधियों एवं सामग्री से महाअभिषेक, हवन, पूजन एवं आरती कराई गयी। संध्या काल में महाशिवरात्रि के अवसर पर सत्ती चौरा में स्थित सत्तीश्वर महादेव अभिषेक अभिषेक पूजन किया गया।
संध्या 7 बजे महाआरती की गयी। खिचड़ी, हलवा, मिष्ठान, एवं केक का प्रसाद वितरण किया गया। मन्दिर के 16 वे वर्ष होने के अवसर पर आकर्षित आतिशबाजी की गयी एवं मन्दिर परिसर में समिति के सदस्यगण, धर्मप्रेमी एवं उपस्थित जन मधुर भजनों के संग नाचते गाते रहे।
गंजपारा वार्ड की पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता का पार्षद बने 1 वर्ष भी पूर्ण हुआ इस अवसर पर पार्षद द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं प्रसाद का वितरण किया गया, समिति के सदस्य एवं पार्षद कुलेश्वर साहू का भी कार्यकाल 1 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा अर्चना की गयी।

रात्रि 8 बजे जन समर्पण सेवा संस्था के माध्यम से 200 गरीब, असहाय, विकलांग एवं जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, एवं नमकीन वितरण किया गया। ज्ञात हो कि आज से 16 वर्ष पूर्व दिनाँक 8 फरवरी से 15 फरवरी 2010 को गंजपारा, दुर्ग में सभी के सहयोग से माँ दुर्गा मंदिर में माता जी की विशाल मूर्ति स्थापित की गयी थी। इस दिनाँक को शुभ मानते हुए प्रतिवर्ष 15 फरवरी को माता जी की मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। माँ दुर्गा मंदिर का 16 वां वार्षिक उत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जावेगा, जिसकी तैयारी की जा रही है, मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर्व के लिए ज्योति कलश की बुकिंग प्रारंभ है।

#SattichouraDurg #MaaDurga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *