न गाय दी, न खरीद रहे धान

congress dharnaभिलाई। भाजपा शासन की वादाखिलाफी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन के तहत आज कांग्रेस ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भ्रष्ट भाजपा सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं और  जनता का आह्वान किया कि वे भ्रष्ट और झूठे वादे करने वाली सरकार को स्थनीय निकायों से उखाड़ फेंकें।
जेल भरो आंदोलन के लिए कूच करने से पहले सुपेला चौक पर धरना को संबोधित करते हुए दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्थनीय निकाय चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दें। लोगों को बताएं कि इस सरकार ने चुनाव से पहले क्या क्या घोषणाएं की थीं और अब किस तरह से उनसे मुकार रही है। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुभद्रा सिंह ने कहा कि अपने पहले चुनाव घोषणा पत्र में इस सरकार ने किसानों को गाय देने का वायदा किया था पर चुनाव जीतते ही उसे भुला दिया। इसी तरह किसान का एक एक दाना खरीदने तथा उसे बोनस देने का वायदा कर तीसरी बार सत्ता में आने वाली सरकार ने इस वायदे को भी भुला दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए देश के विद्वान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विरुद्ध अनर्गल बातें कीं किन्तु अब उसी सदाशय पूर्व प्रधानमंत्री का जापान में सम्मान हो रहा है। धरना को जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारे, मनीष जग्यासी, बृजमोहन सिंह, अरुण सिसोदिया, सुभाष साव, धर्मेन्द्र यादव, तुलसी साहू, मोहन लाल गुप्ता, संदीप निरंकारी, नगर निगम के सभापति राजेन्द्र अरोरा, हेमलता साहू, लक्ष्मीपति राजू, डेरेश्वर बंजारे, कोरमा राव, वासु दलाई, जावेद खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमीर चंद अरोरा, पूर्व पीसीसी सचिव महेश जायसवाल, राजेश शर्मा, सुभद्रा सिंह, जानकी, ललित अग्रवाल, केशव बंछोर, संचित चक्रवर्ती आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *