भाजपा की बढ़त से दुबक गए हैं कांग्रेसी

dr raman singhदुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज कहा कि भाजपा को देश भर में मिल रही बढ़त को देखते हुए कांग्रेसी दुबक गए हैं। इसके नेता कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में बता दिया है कि लोगों का इसी पार्टी में विश्वास है। हमें पूरा विश्वास है कि दुर्ग नगर निगम चुनाव में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी। मुख्यमंत्री दुर्ग में रोड-शो से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर में स्वच्छ पेयजल की समस्या है। इस वर्ष पीलिया से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा है। हम भागीरथी नल जल योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं तथा जल्द ही पूरे शहर में लोगों को साफ पानी घर पर मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री हेमचंद यादव, दीपक साहू, झमिता साहू, ओंकार तिवारी, विनोद मून, अतुल पर्वत आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *