रायपुर साहित्य महोत्सव 12 से

दुर्ग। राज्य शासन जनसम्पर्क विभाग द्वारा पुरखौती मुक्तांगन नया रायपुर में 12-13-14 दिसम्बर को रायपुर साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। साहित्य महोत्सव में देश भर के नामी साहित्यकार और कलाकार अपनी बात रखेंगे। तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में हिन्दी साहित्य पर विस्तृत परिचर्चा, चर्चासत्र, कार्यशालायें और काव्य पाठ सत्र का आयोजन किया जाएगा। विख्यात लेखक, कवि-कवयित्री और कलाकारों से मेल-मिलाप का अवसर प्राप्त होगा। [More]
स्थानीय हस्तलिपि कलाकृतियों एवं खान-पान शैली का प्रदर्शन होगा। साथ ही राज्योत्सव स्थल नया रायपुर में इंडियन ओशन, कैलाश खेर और रेखा भारद्वाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। विभिन्न प्रकाशकों द्वारा साहित्यिक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी महोत्सव में रखी जायेगी।
तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में निदा फाजली, केदार नाथ सिंह, प्रभाकर, अशोक वाजपेयी, विनोद कुमार शुक्ल, मृदुला सिन्हा, मैत्रेयी पुष्पा, प्रयाग शुक्ल, लीलाधर मण्डलोई, दयाप्रकाश सिन्हा, अशोक चक्रधर, सुभाष घई, विनय पाठक जैसे साहित्यकार-रचनाकार और कलाकार शामिल होंगे। जिले के सियाराम शर्मा, रामहृदय तिवारी, परदेशी राम वर्मा, संजीव तिवारी, रवि श्रीवास्तव, महावीर अग्रवाल, नासीर अहमद सिकन्दर, शरद कोकास, कमलेश्वर साहू, सुश्री सुनीता वर्मा, रिखी क्षत्रिय भी इस साहित्य सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *