साइंस कालेज में पीजी की 5-5 सीटें बढ़ीं

science college durgदुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में इस सत्र में विज्ञान की स्नातकोत्तर कक्षाओं में 5-5 सीटें बढ़ा दी गई हैं। पिछले कई सालों से विज्ञान पीजी की कक्षाओं में प्रवेश के लिए काफी संख्या में आवेदन प्राप्त होते रहे हैं किन्तु यहां रसायन, भौतिकी, प्राणीशास्त्र एवं वनस्पतिशास्त्र में केवल 20-20 सीटें थीं। वार्षिक उत्सव में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने घोषणा की थी कि नये सत्र में पीजी की सीटें बढ़ा दी जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सीट वृद्धि का आदेश जारी करते हुए इस सत्र में रसायन, भौतिकी, प्राणीशास्त्र एवं वनस्पतिशास्त्र में 5-5 सीटों की बढ़ोत्तरी कर दी है। इन विषयों में अब 25-25 सीटें हो गई हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने बताया कि इस सत्र में रसायन में 200, भौतिकी में 250, प्राणीशास्त्र में 178 एवं वनस्पति शास्त्र में पीजी के लिए 149 आवेदन मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *