कलाम शिक्षा गुणवत्ता ; 100 बिन्दुओं पर कार्य

shiksha sudharदुर्ग।  डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिले के सी और डी ग्रेड के स्कूलों में सुधार हेतु नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को आज प्रशिक्षण के दौरान उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। स्कूलों की ग्रेडिंग के लिए पूर्व निर्धारित 20 बिन्दुओं से जुड़े विस्तृत 100 अन्य बिन्दुओं के आधार पर स्कूलों में सुधार कार्य किया जाएगा। इन 100 बिन्दुओं पर प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रधानपाठक का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा और उनमें सुधार किए जाने हेतु प्रयास किए जाएंगे। जिले के सी एवं डी ग्रेड के स्कूलों में आज से 15 अक्टूबर के दौरान प्रभारी अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाकर 100 बिन्दुओं की जानकारी संकलित की जाएगी। 16 अक्टूबर से दिसंबर अंत तक स्कूलों के स्तर में सुधार हेतु सतत् प्रयास किए जाएंगे। जनवरी 2016 में पुनः स्कूलों की ग्रेडिंग की जाएगी। Read More

दुर्ग के श्री महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज आयोजित प्रशिक्षण में जिले के 287 स्कूलों के स्तर में सुधार के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती आर. शंगीता, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक श्रीवास्तव और आईजी दुर्ग श्री प्रदीप गुप्ता ने भी स्कूल के प्रभारी अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्कूलों में सुधार के लिए प्रमुख रूप से स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या और नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षकों का कार्यलयीन कार्यों में संलग्नीकरण, शाला प्रबंधन समिति की उपयोगिता, बच्चांे के प्रति शिक्षकों के व्यवहार, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति शिक्षकों का व्यवहार, प्रधान पाठक की भूमिका, पठन सामग्री का उपयोग, कक्षा लेने से पूर्व शिक्षकों की तैयारी, बच्चों की लेखन और पठन क्षमता, बच्चों की अभिव्यक्ति के लिए वातावरण, प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षित रहने सामान्य ज्ञान, आस-पास परिवेश के संबंध में जानकारी, लोक-कलाओं, संस्कृति और परम्पराओं की जानकारी, स्वच्छ आदतों की जानकारी के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। कक्षा के कमजोर बच्चों की जानकारी रख कर उन्हंे मुख्य-धारा में लाने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *