प्रभंजय-अंजली देंगे जगजीत को श्रद्धांजली
भिलाई। मशहूर गजल सम्राट स्व. जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर तानसेन संगीत महाविद्यालय, दुर्ग द्वारा 11 अक्टूबर को बी.आई.टी., दुर्ग के सभागृह में संध्या 7:00 बजे से ट्रिब्यूट टू जगजीत सिंह संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमेें मशहूर गजल भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी व अंजली तिवारी अपनी पुरकशिश आवाज में जगजीत सिंह जी को उनकी गजलें गाकर अपनी श्रद्धांजली प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में तबले पर भालचंद शेगेकर, वायलिन पर समीर कर्मकार, बांसुरी पर दुष्यंत हरमुख, गिटार पर कन्हैया सिंह ठाकुर, तबले पर टी. रवि, आॅक्टोपैड पर दीपांकर दास, की-बोर्ड पर सुगम शिवाले, ढोलक पर भागवत साहू संगत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रवेश पत्र धारको को ही प्रवेश दिया जायेगा।













