जनता को कांग्रेस ने सुनाया अंतागढ़ टेप

congress-antagarh-tapeरायपुर। अंतागढ़ उपचुनाव टेप कांड से कांग्रेस में मचा बवाल अब इस लेवल पर आ गया है कि संगठन खेमा जहां जनता को कथित टेप की सीडी सुनवा रहा है, वहीं जोगी खेमा ‘कोलावेरी डी थीम पर गाना तैयार कर बजा रहा है। कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में ब्लाक मुख्यालय स्तर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आज प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर कथित टेप की सीडी सुनवाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक टेप के जरिए वह टेप कांड में जोगी की संलिप्तता उजागर करना चाहती है। दावा किया जा रहा है कि टेप की एक लाख सीडी बनवाई गई है और उसे लोगों में बांटा जा रहा है। Read Moreप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग जगहों पर मोर्चा संभाले हुए हैं। अध्यक्ष भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के अलावा आरंग ब्लाक कांग्रेस, तुमगांव, पिथौरा, सरसींवा और सारंगढ़ के प्रदर्शन मे शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अंबिकापुर में, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. चरणदास महंत कोरिया में, सांसद ताम्रध्वज साहू और उपाध्यक्ष बीडी कुरैशी दुर्ग में, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे साजा में, विधायक धनेन्द्र साहू अभनपुर में और विधायक सत्यनारायण शर्मा बीरगांव में मोर्चा संभाल रहे हैं। कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में अंतागढ़ टेप कांड में शामिल भाजपा नेताओं को पद बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। इन मांगों के अलावा की किसान विरोधी नीतियों, आउटसोर्सिंग आदि मुद्दों पर भी सरकार का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस संगठन द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर सीडी बजाने के फैसले का जोगी समर्थक विरोध कर रहे हैं। जोगी समर्थकों ने भी प्रदेश के अधिकांश ब्लॉकों पर भूपेश बघेल और फिरोज सिद्दकी की बातचीत वाली सीडी को बजाने की रणनीति तैयार की है। इसके अलावा कोलावेरी डी की थीम पर जोगी खेमे ने जो गाना तैयार किया है उसे भी बचाया जा रहा है।
इधर, लाखेनगर चौक सहित तेलीबांधा चौक में और अन्य स्थानों में अंतागढ़ प्रकरण को लेकर सामने आए कथित टेप को भी लाउडस्पीकर में चलाया जा रहा है। इसमें जानी-पहचानी आवाज को सुनकर आम जनता भी चकित है। सीडी को सुनने लोग सड़कों के किनारे और पंडालों के किनारे जमा हो रहे हैं। अधिकतर लोग इस सीडी को एक से दो बार सुन रहे हैं। सीडी सुनने के बाद अधिकांश लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। कुल मिलाकर कांग्रेस द्वारा सीडी सुनाए जाने के पीछे का उद्देश्य अब सफल होता दिख रहा है, लोग मजे लेकर इस सीडी को सुन रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकस्वर से कहा कि पीसीसी ने इस मामले में जो कार्यवाही की है (अमित जोगी का निष्कासन) उसे लेकर जनता के मन में कांग्रेस के प्रति विश्वास और बढ़ गया है। इसके अलावा अंतागढ़ प्रकरण में जो कथित टेप सामने आया है, उसे सुनकर जनता खुद तय करेगी कि राज्य सरकार के कथनी और करनी में कितना फर्क है। इस मामले में कांग्रेस ने आमजनता के बीच सच्चाई लाने का प्रयास किया है।
जनता भी अब टेप सुनकर समझ गई है कि सच क्या है। कांग्रेसियों ने कहा कि टेप में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, अमित जोगी, डा. पुनीत गुप्ता की आवाज सुनकर जनता भी इसे मजे लेकर सुन रही है। जनता को पता चल रहा है कि पूरे मामले में इन लोगों का क्या रोल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *