मैत्री बाग के चिडिय़ाघर में दो नये मेहमान

white-tiger-cubsभिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित प्रदेश की जनता के आकर्षण का केन्द्र मैत्री बाग के चिडिय़ाघर में दो नये मेहमान शामिल हो गये है। 4 जुलाई, 2016 को सफेद बाघिन ‘गंगाÓ ने दो स्वस्थ्य शावकों को जन्म दिया है। इनमें एक नर एवं एक मादा है और इन शावकों का नाम ‘सुलतान एवं ‘सोनम’ रखा गया है। इन शावकों की देखभाल के लिए मैत्रीबाग प्रबंधन द्वारा विशेष ध्यान और सावधानी बरती जा रही है। मां गंगा एवं दोनों शावक अब स्वस्थ है। ये बच्चें अभी भी अपने मां के साथ हैं और अपनी माँ के दूध के आहार पर ही निर्भर है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें बाह्य वातावरण और जनता से दूर रखा गया था तथा अभी एक माह और दर्शकों से दूर रखा जायेगा। इनके पिता का नाम सतपुड़ा था जिसका हाल ही में बिमारी के बाद निधन हो गया है। वर्तमान में चिडिय़ाघर में सफेद बाघों की संख्या 8 हो गयी है जिसमें 05 नर एवं 03 मादा है। इन शावकों के आने से मैत्री बाग में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *