भिलाई। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में जीडी रूंगटा कालेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अंतर महाविद्यालयीन वाद विवाद एवं नृत्य नाटिका का आयोजन किया जा रहा है. 14 सितम्बर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय है “भारतीय पत्रकारिता में हिन्दी की प्रासंगिकता”. 15 सितम्बर को पौराणिक गाथाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं द्वारा नव रस की अभिव्यक्ति.












