भिलाई। छत्तीसगढ़ से जाकर सुदूर अमेरिका में बसने वाले लोगों ने एक दूसरे से जुड़े रहकर मदद करने के लिए एक संगठन बनाया है। इसका नाम छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (चाना) रखा गया है। तीन महीने में ही संगठन ने 800 परिवारों को जोड़ लिया है। संगठन से जुड़े परिवार इस दौरान कई गेट-टुगेदर कर चुके हैं। इसकी नींव उसी समय पड़ गई थी जब 2002 में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी अमेरिका के बे एरिया में आए थे।












