भिलाई । श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस, भिलाई के छात्रों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 में भी अपना दबदबा बनाने में अग्रिम रहते हुए पूरे अपने हुनर कर परचम लहराया। हैकाथॉन के अंतर्गत संस्था द्वारा दिये गए सुझावों में से तीन सुझावों को सूची में स्थान मिला है। एक बार फिर से श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस, भिलाई ने हैकाथॉन 2017 में दबदबा बरकरार रखते हुए समूचे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है।












