भिलाई। स्वरूपानंद कालेज में पुस्तक वाचन दिवस मनाया गया। आज इलेक्ट्रानिक सोषल मीडिया के आ जाने से युवा वर्ग, वॉटसएप्प, फेसबुक, टिवट्र आदि से जुड़े हुये है उन्हे कोई पुस्तक पढऩी हो या कुछ आलेख देखना हो, विद्यार्थी तुरन्त नेट का सहारा लेते है। इसलिए पुस्तकालय में जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है।












