संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीटूयूशंस द्वारा संचालित रूंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के पब्लिक हेल्थ डेन्टिस्ट्री विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डिप्रेशन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता चंदूलाल मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के डॉ. दीपक घोरमोड़े थे। डब्ल्यूएचओ ने इस वर्ष की थीम रखी है डिप्रेशन : लेट्स टॉक, जिसका तात्पर्य है कि डिप्रेशन में चल रहे लोगों से बातचीत करें। डॉ. घोरमोड़े ने बताया कि डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है, पर जरूरी है इसे जल्द ही पता लगाना।












