श्रीराम भक्त हनुमान अपने कृति के लिए युग युगांतर से जाने जाते रहे हैं और आगे भी जाने जाते रहेंगे। पर हनुमान का जन्मस्थल आज भी गुमनाम है। झारखंड राज्य के आखिरी छोर में बसा गुमला जिला से 21 किमी दूरी पर स्थित आंजन धाम को हनुमान जी के जन्मस्थल के रूप में जाना जाता है। इस स्थान की गुमनामी हमें रामायण युग में ले जाती है।












