दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कालेज) में छात्रसंघ के सचिव राहुल कुमावत एवं महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान के मद्देनजर चहके चिडिय़ा अभियान आरंभ किया गया है। इस संदर्भ में विगत दो सप्ताह से महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर चिडिय़ों के खाने हेतु दाना एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु मिट्टी के बर्तनों में दाना पानी की व्यवस्था की गयी है।












