दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 3 लिफ्ट तैयार हो चुकी हैं और सप्ताहभर में शुरू हो जाएगीं। एस्केलेटर के निर्माण में एक महीने और लग सकता हैं। दुर्ग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तीन लिफ्ट का निर्माण सवा साल पहले शुरू किया गया था। अब यह मूर्त रूप ले चुका है। लिफ्ट बनने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। दुर्ग स्टेशन पर रोजाना 108 ट्रेनों की आवाजाही होती है। स्टेशन पर रोजाना औसतन 35 हजार लोग आते-जाते हैं।












