भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक निखिलेश शर्मा को भारतीय महिला व्हील चेयर टीम का प्रषिक्षक बनाया है। सोनमणि बोरा, (आईएएस सचिव – खेल छ.ग. शासन एवं चेयरमेन छ.ग. बास्केटबाल संघ), राजीव जैन (अध्यक्ष, छ.ग. बास्केटबाल संघ) एवं राजेश पटेल (सचिव छ.ग. बास्केटबाल संघ) ने संयुक्त रूप से बताया की थाईलैन्ड में 16 से 22 अप्रैल तक भारतीय व्हील चेयर बास्केटबाल संघ भारत की महिला व्हीलचेयर टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगा रही है।












