पाशा डॉल के इशारे पर झूमे यंग इंजीनियर्स
संतोष रूंगटा कैम्पस में फेयरवेल पार्टी
भिलाई। संतोष रूंगटा कैम्पस में एमटीवी लवस्कूल-2 फेम डीजे पाशा डॉल ने युवा इंजीनियर्स के बीच ऐसा माहौल बनाया कि पूरा वातावरण ऊर्जामय हो गया। अवसर था संतोष रूंगटा समूह द्वारा भिलाई के कोहका में संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) तथा रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) के इंजीनियरिंग के छठवें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स द्वारा आठवें सेमेस्टर के अपने 2013-2017 बैच के बीई कोर्स के सीनियर स्टूडेंट्स को दी गई फेयरवेल पार्टी का।












