भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा भिलाई के कोहका में संचालित जी.डी. रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी (जीडीआरसीएसटी) के 3 स्टूडेंट्स ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में कब्जा जमाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जीडीआरसीएसटी के मेरिट स्टूडेंट्स में बीसीए पार्ट-3 की छात्राओं प्रिया तिवारी (78.1 प्रतिशत) ने दूसरा तथा मानसी जैन (75.36 प्रतिशत) ने सातवां स्थान प्राप्त किया वहीं बीबीए छठवें सेमेस्टर की छात्रा ए.आर. बरखा बंजारे ने 10वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया।












