भिलाई। 60 साल की रुक्मणी देवी के लिए बीएसआर कैंसर अस्पताल वरदान साबित हुआ। इससे पहले वह मुम्बई गई थी जहां जांच में ही दो माह निकल गए और फिर सर्जरी के लिए एक माह बाद की तारीख मिली। परिवार का इतने दिनों तक मुम्बई में ठहरे रहना मुमकिन नहीं था। वह लौट आई और बीएसआर कैंसर हॉस्पिटल में 9 दिन पहले उसकी सर्जरी हो गई।












