भिलाई। वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बीएसपी ने हाथ बढ़ाया है। जल-संरक्षण के इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी निभाने इस्पात नगरी एवं आसपास के रहवासियों को समय-समय पर रेन-वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की नि:शुल्क तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि जल की सहज उपलब्धता कायम रखना आज एक गम्भीर विषय है। वर्षा-जल के समुचित संरक्षण की कमी एवं भू-जल के अंधाधुंध दोहन ने जल-समस्या खड़ी कर दी है।












