भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई के वाणिज्य विभाग द्वारा विश्व धरती दिवस के अवसर पर ज्ञान वर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ये पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं। पृथ्वी पर ही जीवन है। पृथ्वी को बड़े जतन से साफ सुथरा एवं हरियाली युक्त रखना होगा, अन्यथा प्रकृति रूष्ट होकर कहर बरसायेगी, जिसे मनुष्य नहीं झेल पायेगा।












