दुर्ग। प्रदेश के साथ ही जिले में लोक सुराज अभियान का तृतीय चरण लक्ष्य समाधान को लेकर समाधान शिविर का आगाज हुआ। विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम पंचायत बासीन में पहला समाधान शिविर में विभिन्न शिकायतों एवं मांगों से संबंधित प्राप्त 4 हजार 396 आवेदन में से 4 हजार 48 आवेदनों का समाधान किया गया। समाधान के पश्चात् शेष रहे 358 आवेदनों के समाधान के लिए समय-सीमा तय की गई है। नागरिकों के आवेदनों का समाधान होने से ना केवल उन्हें अपने विभिन्न समस्याओं से निजात मिला है।












