भिलाई। लगभग 65 साल पहले बसे भिलाई टाउनशिप में सीवेज और वाटर सप्लाई का जबरदस्त अंडरग्राउण्ड नेटवर्क है। इसका नक्शा गुम हो गया है। अब जबकि इन लाइनों का बदला जाना है तो पुरानी पाइपों को टटोल टटोल कर ही आगे बढऩा होगा। सूत्रों की मानें तो करीब 65 साल पहले बिछाई गई पाइपलान का नक्शा मैनुअली तैयार किया गया था। कुछ साल पहले मैनुअल नक्शे को स्कैन कर कम्प्यूटर में सुरक्षित रखने की कवायद बीएसपी के बीईडीबी (भिलाई इंजीनियरिंग ड्राइंग बोर्ड) ने की। बताते हैं कि इस दौरान खुलासा हुआ कि संयंत्र के भीतर व टाउनशिप के कई नक्शे नष्ट हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नक्शे के अभाव में नई पाइपलाइन बिछाना मुश्किल और टाइम टेकिंग होगा।












