अधिवक्ता संघ चुनाव 3 जून को
दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। 18 मई को संध्या मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेन्द्र गुप्ता ने अधिवक्ता संघ चुनाव 2017-19 हेतु 8 पदाधिकारियों व 6 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की। इस अवसर पर उप मुख्य चुनाव अधिकारीगण मुरली मनोहर देवांंगन, राजेन्द्र बेहरा, राजेश महाडि़क, धनंजय शिरके एवं शिव प्रसाद कापसे उपस्थित थे।












